रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभाग में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरगुजा और सूरजपुर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बैठक में लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के कामकाज की जानकारी ली गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता से जुड़े कार्य समय पर पूरे हों और त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों को विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
