40.6 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अपराध नियंत्रण पर एसएसपी की सख्ती: लंबित प्रकरण निपटाने, गुंडा–निगरानी बदमाशों की लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

दुर्ग। जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों को समयसीमा में निपटाने के उद्देश्य से दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार को जिले के सभी पुलिस उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने थाना तथा चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि साल के अंत तक सभी लंबित मामलों का निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में पुख्ता सबूत जुटाकर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

गुंडा–निगरानी बदमाशों पर पैनी नजर रखने के निर्देश

एसएसपी ने बैठक में कहा कि निगरानी सूची में शामिल अपराधियों और जिले के गुंडा-बदमाशों पर विशेष नजर रखी जाए।उन्होंने बताया कि साल के आखिरी महीनों में ऐसे तत्वों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे अपराधों में बढ़ोतरी देखी जाती है।इसीलिए चाकूबाज, नशे के आदी, अवैध कारोबार करने वाले तथा आदतन अपराधियों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश

पुराने मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर उनके साथ जुड़े अन्य अपराधियों पर भी एक्शन लेने को कहा गया।एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे अपराधियों के ठिकानों, संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी लगातार अपडेट की जाए।नशे का व्यापार, अवैध शराब, जुआ–सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त लोगों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

महिला और बच्चों से जुड़े अपराध मामलों पर खास फोकस

बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात भी कही गई।समीक्षा बैठक में एसपी शहर श्री सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एसडीओपी धमधा अलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी पाटन अनुप लकड़ा, डीएसपी आकर्षि कश्यप तथा जिले के सभी थाना–चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

भीड़ के शक की कीमत जान से चुकाई: केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मॉब लिंचिंग, 35 लाख का मुआवजा घोषित

admin

पंजाब से पकड़ा गया हेरोइन नेटवर्क का सरगना, बिलासपुर कनेक्शन का खुलासा; ड्रोन के जरिए हो रही थी सप्लाई

admin

मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी

admin

Leave a Comment