छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारी फसल सत्यापन के लिए लागू PV ऐप में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं, निलंबन और लंबित मांगों के विरोध में हड़ताल पर गए हैं। इस हड़ताल से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने, गिरदावरी, फसल सत्यापन और किसान पंजीयन जैसे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
