छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक छात्रा को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने छात्रा को एसिड फेंकने और अपहरण करने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, छात्रा और आरोपी की पहचान करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बाद में युवक के कथित आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिलने पर छात्रा ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा। छात्रा की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
