25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक नगरी सिरपुर को विश्व धरोहर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। सिरपुर को UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह प्राचीन नगरी अपने ऐतिहासिक मंदिरों, बौद्ध विहारों, दुर्लभ मूर्तिकला और शानदार स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में पर्यटन बढ़ने और सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related posts

CM साय और डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ का विमोचन

admin

CM कैबिनेट में बड़ा ऐलान: धान खरीदी पर किसानों को मिलेगी राहत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय समर्थन मूल्य

admin

छत्तीसगढ़ में बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025: ऑनलाइन सीट आबंटन सूची जारी, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त

admin

Leave a Comment