रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल (56) की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेहोश मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को कमरे से शराब और दवाइयां मिली हैं। एक युवती को हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई है। शुरुआती जांच में ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
