छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर की विशेष अदालत ने कोल लेवी घोटले में उन्हें 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस बीच EOW ने उन्हें लिकर स्कैम मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है और ओवरटाइम घोटले में पूछताछ की अनुमति भी कोर्ट से प्राप्त की है।
रिमांड के दौरान EOW ने कोर्ट को बताया कि दोबारा जांच में जब्त डायरी और अन्य दस्तावेजों के विश्लेषण से करीब 104 करोड़ रुपये कांग्रेस भवन तक पहुंचने के संकेत मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि पहले 54.62 करोड़ रुपये का दावा किया गया था, लेकिन नए साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा है। अब मामले में अन्य आरोपियों और गवाहों से रामगोपाल अग्रवाल का आमना-सामना कराकर पूछताछ की जाएगी।
