रायपुर के टाउन हॉल में 24 अक्टूबर से ‘आदि बाजार 2026’ शुरू हो गया है। यह राष्ट्रीय जनजातीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला 2 नवंबर तक चलेगा। इसमें 12 राज्यों के करीब 80 कारीगर 40 स्टॉल लगाएंगे। यहां छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क, ढोकरा शिल्प, ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, बाघ प्रिंट और कई राज्यों के पारंपरिक कपड़े, आभूषण व हस्तशिल्प उत्पाद देखने और खरीदने को मिलेंगे। मेले का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना और उनकी कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है।
