छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के परसा गांव में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के नए भवन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) से दोनों भवनों के निर्माण के लिए कुल 33 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
नए भवन बनने से गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक जगह मिलेगी। इस पहल से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा की सुविधाएं मजबूत होंगी।
