28.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, छत्तीसगढ़ में 3 की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरदुरा गांव के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

बस में करीब 22 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वालों में बस चालक भागीरथी यादव, हेल्पर पवन देवांगन और यात्री समीम मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

टिकरापारा गोलीकांड 2013: सबूतों के अभाव में आरोपी बरी

admin

महिला मित्र से मिलने की कीमत पड़ी भारी

admin

रायपुर के रॉयल कैसल होटल में भीषण आग, स्टोर रूम से उठी लपटें पहली मंजिल तक पहुंचीं

admin

Leave a Comment