October 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जांच के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ, डॉक्टर गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक डॉक्टर पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द का इलाज कराने क्लीनिक पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ गलत हरकत की।

महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और बाराद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने घर पर ही क्लीनिक चलाता था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर की मुश्किलें बढ़ीं: महिला आरक्षक ने दुष्कर्म और शोषण का लगाया आरोप, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

admin

CGPSC पेपर लीक घोटाले में बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड IAS और पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार; CBI ने मांगी 14 दिन की रिमांड

admin

छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, दूल्हे की हुई विदाई

admin

Leave a Comment