July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

PM मोदी आज करेंगे नए उरकुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन: A1 कैटेगरी की तर्ज पर मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक बने नए उरकुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। यह स्टेशन अब A1 कैटेगरी की सुविधाओं से लैस होगा। उद्घाटन से पहले स्टेशन परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी।

स्टेशन को आधुनिक डिज़ाइन और यत्री सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। यहां स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन, एस्केलेटर, लिफ्ट, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, वातानुकूलित वेटिंग हॉल, हाई स्पीड वाई-फाई और हर प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस स्टेशन को विकसित करने में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आई है। स्टेशन का नया स्वरूप न सिर्फ यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअल माध्यम से इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रेल सेवाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जाएगा।

क्या है खास:

स्टेशन में A1 कैटेगरी की तर्ज पर सुविधाएं

डिजिटल और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्च

यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस

लोक संस्कृति का प्रदर्शन उद्घाटन से पहले

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: हर अधिकारी रहेगा जनता के जवाबदेह

admin

रायपुर की गलियों में ‘गैंगस्टर’ स्टाइल में निकला बदमाश: तलवार लहराकर फैला रहा था खौफ, पुलिस ने धर दबोचा

admin

खेत में पैरा जलने के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आग हादसा या साजिश—पुलिस जांच में जुटी

admin

Leave a Comment