36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी सौगात: दुर्ग से दिल्ली और पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी पहल की है। त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन और पटना के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। रेलवे का यह कदम यात्रियों की परेशानी कम करने में मददगार साबित होगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08760 दुर्ग–निजामुद्दीन स्पेशल हर रविवार सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। यह सेवा 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08761 निजामुद्दीन–दुर्ग स्पेशल हर सोमवार दोपहर 12:30 बजे निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगली दोपहर 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह सेवा 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक जारी रहेगी।

इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 08795 दुर्ग–पटना स्पेशल और 08796 पटना–दुर्ग स्पेशल भी चलाने का निर्णय लिया है।

08795 दुर्ग–पटना स्पेशल 19 अक्टूबर को दोपहर 2:50 बजे दुर्ग से चलेगी, जबकि

08796 पटना–दुर्ग स्पेशल 20 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन रात 11:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

रेलवे की इन विशेष ट्रेनों से छत्तीसगढ़ और बिहार के यात्रियों को त्योहारों के मौसम में आरामदायक और समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह पहल भीड़भाड़ को कम करने और ट्रेनों में सीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

Related posts

कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर किसानों का आक्रोश, SDM कार्यालय का घेराव, फर्जी पट्टे और अवैध वसूली के आरोप

admin

बिस्किट चोरी पर बच्चों को बेरहमी से पीटा गया, बाल आयोग ने मांगी सख्त कार्रवाई

admin

रायपुर में भक्ति का अद्भुत संगम: वीर पवनपुत्र मंडल ने निकाली भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

admin

Leave a Comment