36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या का पाठ पढ़ा यूट्यूब से: इंजीनियर ने देखे 150 मर्डर वीडियो, फिर 60 हजार में दी सुपारी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी की हत्या कराने के लिए यूट्यूब पर 150 से अधिक क्राइम स्टोरीज़ और मर्डर केस देखकर प्लान बनाया। आरोपी ने 60,000 रुपये में एक शूटर को सुपारी दी। पुलिस को आरोपी की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री और डिजिटल सबूतों से सुराग मिला और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

क्या है पूरा मामला

बालोद जिले में रहने वाला एक इंजीनियर अपनी पत्नी से किसी कारणवश परेशान था। उसने समस्या को हल करने के बजाय अपराध की राह चुनी और यूट्यूब पर 150 से ज्यादा मर्डर, क्राइम और थ्रिलर वीडियो देखने शुरू किए। वीडियो देखकर उसने न केवल मर्डर के तरीके सीखे, बल्कि कैसे बचा जाए, यह भी समझने की कोशिश की।

सुपारी का सौदा:

यूट्यूब पर ‘शिक्षा’ पूरी करने के बाद आरोपी ने एक स्थानीय युवक से संपर्क किया और 60,000 रुपये में अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी। रकम नकद और डिजिटल माध्यमों से दी गई। आरोपी ने हत्या का समय, जगह और तरीका भी तय किया था।

पुलिस को सुराग कैसे मिला?:

पत्नी पर हुए हमले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। जांच में जब मोबाइल की ब्राउज़िंग और यूट्यूब सर्च हिस्ट्री खंगाली गई, तो सैकड़ों क्राइम और मर्डर से जुड़े वीडियो पाए गए। इसके साथ-साथ कॉल रिकॉर्ड और मैसेज चैट से भी साजिश का खुलासा हुआ।

गिरफ्तारी और खुलासा:

पूछताछ में इंजीनियर ने अपराध कबूल कर लिया। उसके बताए अनुसार सुपारी किलर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी इस पूरे मामले को ‘परफेक्ट क्राइम’ बनाना चाहता था, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसकी प्लानिंग को नाकाम कर दिया।

Related posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, 85% से ज्यादा वकीलों ने डाला वोट

admin

रायपुर में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 घुसपैठिए पकड़े, इस हफ्ते बॉर्डर से होंगे डिपोर्ट

admin

फ्लाई ऐश से तबाही: खरोरा, तिल्दा और आरंग में जीवन बेहाल, बच्चे-मवेशी तक संकट में

admin

Leave a Comment