September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रगों में सिंदूर’ पर सियासी घमासान: चरणदास महंत बोले- मंत्री खुद सिंदूर लगाएं, PM का बयान हास्यास्पद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेरी रगों में सिंदूर बहता है’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान हास्यास्पद है और इससे देश की गंभीर राजनीति का मजाक बन रहा है।

महंत ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर सिंदूर ही राष्ट्रभक्ति की निशानी है, तो बीजेपी के मंत्री पहले अपने माथे पर सिंदूर लगाएं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पीएम मोदी ऐसे बयान देकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रहे हैं।

महंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को ऐसे भावुक और भ्रामक बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मोदी जी की रगों में सिंदूर नहीं, बल्कि सत्ता का लालच बह रहा है।”

वहीं बीजेपी नेताओं ने महंत के बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रभक्ति की भावना में यह बात कही थी, जिसे कांग्रेस नेता ने गलत तरीके से पेश किया।

Related posts

डुप्लीकेट सिम और UPI ट्रांजैक्शन से लाखों की ठगी: पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा, एक फरार

admin

होली पर यात्रियों को राहत: बिलासपुर जोन से 8 स्पेशल ट्रेनें, 7 राज्यों तक मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

admin

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सनसनी: फ्लैट से कूदी युवती, मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो; लव अफेयर बना वजह?

admin

Leave a Comment