September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में कोरोना की दस्तक फिर से: 6 नए मरीज मिले, एक अस्पताल में भर्ती, बाकी होम क्वारैंटाइन

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। बीते 24 घंटे में शहर में कोविड के 6 नए मरीज मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, यानी ये केस लोकल संक्रमण की तरफ इशारा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पांच संक्रमितों को उनके घरों में होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है, जबकि एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी संक्रमितों की उम्र 25 से 55 साल के बीच बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें भी निगरानी में रखा जा रहा है। इसके साथ ही उस इलाके में सैंपलिंग और स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों की सफाई का ध्यान रखें। हालांकि अस्पतालों में अभी मरीजों की संख्या नियंत्रण में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

“उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर मचा घमासान, नक्सल समर्थन को लेकर गरमाई बहस”

admin

महतारी वंदन और आवास योजना से बदली लेन बाई की जिंदगी

admin

दसवीं पास युवक नौकरी की तलाश में रायपुर आया, पैसे की तंगी में ठेले वालों के नाम पर लोन निकालकर धोखाधड़ी की

admin

Leave a Comment