25.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नकटी गांव को उखाड़ना आसान नहीं”: सांसद बृजमोहन की चेतावनी – गरीबों के घरों पर चलाया बुलडोजर तो सामने मैं खड़ा मिलूंगा

रायपुर जिले के नकटी गांव में जमीन अधिग्रहण को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे डर और तनाव के माहौल के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गांव पहुंचकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि “जब तक मैं सांसद हूं, नकटी गांव का एक भी घर नहीं टूटेगा। जो भी गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाने आएगा, उसे सबसे पहले मुझसे टकराना पड़ेगा।”

सांसद के इस सख्त रुख से ग्रामीणों को बड़ा सहारा मिला है। गांव में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और कहा — “अब हमें कोई नहीं उखाड़ सकता।”

क्या है नकटी गांव का विवाद?

नकटी गांव रायपुर के बाहरी क्षेत्र में बसा एक पुराना गांव है, जहां कई पीढ़ियों से लोग रह रहे हैं। पिछले कुछ समय से नगर निगम क्षेत्र विस्तार और सरकारी योजनाओं के लिए इस गांव की जमीन को अधिग्रहित करने की सुगबुगाहट चल रही है।

कुछ अधिकारियों की टीम गांव में नाप-जोख के लिए पहुंची, तो अफवाह फैल गई कि जल्द ही गांव में तोड़फोड़ शुरू हो सकती है। इस खबर से लोग डर गए, कई परिवारों ने तो सामान समेटना तक शुरू कर दिया।

बृजमोहन बोले – गांव हटाना है तो पहले नई छत दो

सांसद ने जनसभा में मंच से कहा:

  • “सरकार गरीबों को उजाड़ने के बजाय पहले उन्हें बसाने का इंतजाम करे। मैंने कलेक्टर और निगम अफसरों से साफ कह दिया है कि किसी के भी घर को हाथ न लगाया जाए। गांव को हटाना इतना आसान नहीं है।”
  • “यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं है, ये लोगों की जिंदगियों का सवाल है। पहले भी जब गांव को उजाड़ने की कोशिश हुई थी, तब भी मैंने रोका था। इस बार भी चुप नहीं बैठूंगा।”

गांव में दिखा भरोसे का माहौल

बृजमोहन अग्रवाल की बातें सुनते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। महिला समिति की अध्यक्ष सविता यादव ने कहा:

“हम कई रातों से सो नहीं पा रहे थे। सांसद जी ने जो कहा, उससे हमें अब भरोसा हो गया है कि हम अपने ही घरों में सुरक्षित हैं।”

Related posts

विरोध के आगे झुका विश्वविद्यालय, 5 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रद्द

admin

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 15 बैठकों में गरजेगा सियासी संग्राम

admin

रायगढ़ के टायर प्लांट विस्फोट में 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 9 महीने की बच्ची भी जख्मी

admin

Leave a Comment