25.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ को मिलेगा नया मरीन ड्राइव, 29.57 करोड़ की मंजूरी

रायगढ़। शहरवासियों को अब मरीन ड्राइव की सैर और लंबी मिल सकेगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। यह राशि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत दी गई है।

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी, ताकि नगर निगमों में बड़े और बेहतर विकास कार्य किए जा सकें। अब इस योजना का असर ज़मीन पर दिखने लगा है। रायगढ़ में न्यू शनि मंदिर रोड से लेकर छठ घाट तक मरीन ड्राइव का विस्तार होगा।

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद विभाग ने यह फंड जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा हो।

शहर को मिलेगा नया लुक

मरीन ड्राइव के विस्तार से शहर को नया आकर्षण केंद्र मिलेगा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह एक खास जगह बन सकती है। यहां वॉकिंग ट्रैक, स्ट्रीट लाइट्स, गार्डनिंग और बैठने की अच्छी व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

विकास के वादे अब ज़मीनी हकीकत

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायगढ़ के साथ-साथ अन्य नगर निगमों में भी इस तरह के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल रही है। शासन का मकसद है कि शहरी जीवन स्तर को बेहतर बनाया जाए और लोगों को सुविधाजनक व स्वच्छ वातावरण मिले।

Related posts

अब संतान सुख की राह होगी आसान: रायपुर एम्स में खुलेगा सरकारी IVF सेंटर, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

admin

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

admin

KYC के नाम पर बुजुर्ग महिला से 90 लाख की ठगी! अब मांगी इच्छामृत्यु

admin

Leave a Comment