25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सीएम-मंत्रियों का ‘चिंतन’ योग और बैडमिंटन के साथ: IIM रायपुर के प्रोफेसरों से ली जनसेवा की क्लास

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन था। मुख्यमंत्री, मंत्री, और वरिष्ठ अधिकारी IIM रायपुर में जुटे, लेकिन यह शिविर सिर्फ भाषणों और बैठकों तक सीमित नहीं रहा। यहां सुबह योग से दिन की शुरुआत हुई, फिर मंत्रियों ने बैडमिंटन कोर्ट में पसीना बहाया।

CM और सभी मंत्री IIM के कैंपस में पहुंचे जहां उन्हें मैनेजमेंट गुरुओं ने ‘जनता के लिए बेहतर काम कैसे करें’—इस पर लेक्चर दिया। शिविर का उद्देश्य सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना बनाना है।

बैठक में बताया गया कि योजनाएं सिर्फ कागज़ पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। पब्लिक डिलीवरी सिस्टम कैसे और पारदर्शी बनाया जाए, इस पर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले। मंत्री बैडमिंटन खेलते नजर आए, कुछ सेल्फी लेते दिखे, तो कुछ ने योग से दिन की शुरुआत की। खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनता की सेवा के लिए शरीर और सोच दोनों का फिट होना जरूरी है।”

IIM रायपुर के प्रोफेसरों ने खासतौर पर लीडरशिप, पारदर्शिता और पब्लिक कम्युनिकेशन जैसे मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिए। बताया गया कि योजनाओं का असर तब ही दिखेगा जब नीचे तक असरदार क्रियान्वयन होगा।

शिविर का समापन कल होगा, जिसमें आगामी 5 साल की विकास प्राथमिकताओं पर अंतिम प्रस्तुति दी जाएगी।

Related posts

रायपुर में तिरंगा यात्रा आज, कई प्रमुख मार्गों पर बदला ट्रैफिक रूट; दोपहर 1 बजे तक रहें सतर्क

admin

“हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम पर दुर्गा महाविद्यालय में NSS ने कराया संविधान वाचन, छात्रों में जागरूकता का संदेश

admin

छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में उच्च न्यायालय ने स्टे हटाया भर्ती होगी प्रारंभ

admin

Leave a Comment