22.3 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
खेलछत्तीसगढ़

रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 मैच

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है।  न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है।  इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा। 

भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाना है. इस सीरीज के के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। 

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के इंटरनेशल स्टेडियम में होगा। वहीं तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी के मैदान पर होगा। 

 

Related posts

CM का एक्शन मोड ऑन: लापरवाह अफसरों पर चली गाज, दो जिले में बड़ी कार्रवाई

admin

शादी का झांसा, 5 साल तक शोषण… आखिरकार आरोपी गिरफ्तार

admin

पत्थलगांव और मनोरा के बीईओ बदले, नए अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment