28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
धर्म

शनिदेव की कृपा पाने के 5 अचूक उपाय: जीवन से हटेंगी रुकावटें, चमकेगा भाग्य

शनिदेव को हिन्दू धर्म में न्याय के देवता माना गया है। मान्यता है कि वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही उसे फल देते हैं। यदि कोई बुरे कर्म करता है तो शनिदेव उसे दंडित करते हैं, और अच्छे कर्म करने वालों को पुरस्कृत करते हैं। कुंडली में शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या किसी भी प्रकार का अशुभ प्रभाव चल रहा हो, तो शनिदेव को प्रसन्न करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।

शनि का प्रभाव अगर प्रतिकूल चल रहा हो तो जीवन में बाधाएं, आर्थिक संकट, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन कुछ विशेष उपाय करके शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है और इन सभी बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के 5 प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं:

1. शनिवार को तेल चढ़ाना: हर शनिवार पीपल के वृक्ष पर जल और सरसों का तेल चढ़ाएं और दीया जलाएं। इससे शनि की कृपा बनी रहती है।

2. शनि चालीसा का पाठ करें: शनिवार के दिन नियमित रूप से शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है।

3. काले तिल और लोहे का दान: काले तिल, लोहे के बर्तन, काले कपड़े और उड़द दाल का दान जरूरतमंदों को देने से शनि शांत होते हैं।

4. जरूरतमंदों की सेवा: गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सेवा और सहायता करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

5. हनुमान जी की उपासना: शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा से शनि दोष दूर होते हैं।

 

Related posts

अब बाबा विश्वनाथ नहीं देंगे ‘स्पर्श दर्शन’: मोबाइल-स्मार्टवॉच पर बैन, सावन में 1.5 करोड़ भक्तों की भीड़ को देखते हुए फैसला

admin

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

admin

लड्डू विवाद पर TTD का दो टूक बयान: ‘मिलावट के सबूत हैं, क्लीन चिट का दावा भ्रामक

admin

Leave a Comment