September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पुलिया पर मौत का स्टॉप: SECL कर्मचारियों से भरी बस 25 फीट नीचे गिरी

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)।  एक दर्दनाक हादसे में SECL कर्मियों से भरी बस भटगांव क्षेत्र के बोझा-खडगांव मार्ग पर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है। बस में कुल 43 लोग सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही पुलिया पर पहुंची, उसका एक पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में चला गया। पुलिया की कमजोर रेलिंग टूट गई और बस करीब 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी।

लोगों की चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। SECL की रेस्क्यू टीम और पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को भटगांव अस्पताल पहुँचाया।

  • 43 में से 18 घायल, 7 गंभीर
  • बस में SECL के 37 कर्मी, 4 ठेकेदार, 1 आम यात्री और एक रिटायर्ड कर्मचारी थे।
  • 43 में से 18 लोग घायल हुए, जिनमें से
  • 7 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया।
  • एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिया बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया बेहद संकरी और जर्जर थी। वहां पहले से ही गड्ढा बना हुआ था, जिसे लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी थी। बारिश के चलते सड़क और भी फिसलन भरी हो गई थी।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

हादसे के बाद प्रशासन और SECL प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिया की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की गई।

Related posts

अंतरराज्यीय महिला गैंग गिरफ्तार, चेन स्नेचिंग का खुलासा

admin

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का समर्पण, 27 पर था 65 लाख का इनाम; DVCM-ACM कैडर भी शामिल

admin

शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा फिर टली, अब 11 जून को उड़ान तय: मौसम ने फिर रोका मिशन, लॉन्चिंग से पहले पूरी की आखिरी रिहर्सल

admin

Leave a Comment