July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ वाली चेतावनी: कॉलर ट्यून से साइबर फ्रॉड अलर्ट हटाया, यूजर्स बोले- अब कॉल फटाफट!

नई दिल्ली | 26 जून 2025 | अगर आप भी कॉल करने से पहले अमिताभ बच्चन की आवाज़ में साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी सुन-सुनकर परेशान हो गए थे, तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार ने वह कॉलर ट्यून अब हटा दी है, जिससे कॉल तुरंत कनेक्ट होने लगे हैं।

क्या था मामला?

दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने साइबर ठगी को रोकने के लिए एक खास कॉलर ट्यून शुरू की थी। कॉल करने पर पहले यह संदेश सुनाई देता था:

“सावधान! अगर कोई पुलिस, सीबीआई या जज बनकर पैसे मांगे तो ठगी हो सकती है…”

यह संदेश लगभग 30 से 40 सेकेंड तक चलता था और इसके बाद ही कॉल कनेक्ट होती थी। इससे लाखों यूजर्स हर रोज़ कॉलिंग में देरी और असुविधा महसूस कर रहे थे।

अमिताभ बच्चन की आवाज़ बनी थी चेतावनी

सरकार ने इस जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज़ का इस्तेमाल किया था, जिससे मैसेज का असर बढ़े। लेकिन लगातार कॉलिंग के दौरान यह संदेश ज़्यादा लंबा और परेशान करने वाला बन गया।

यूजर्स ने जताई थी नाराजगी
  • ट्विटर, रेडिट और ट्रू कॉलर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हजारों यूजर्स ने इस ट्यून को लेकर नाराजगी जताई।

  • किसी ने लिखा, “हर कॉल में 30 सेकेंड बर्बाद होते हैं, तो महीने भर में घंटों का नुकसान हो रहा है।”

 सरकार की सफाई

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय और दूरसंचार विभाग (DOT) ने साइबर सुरक्षा जागरूकता को ध्यान में रखकर यह ट्यून लागू की थी। लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया और कॉलिंग डिले को देखते हुए अब इसे अस्थाई तौर पर हटा दिया गया है।

अब कॉल करते ही सीधे रिंग

अब यूजर्स को कॉल करते समय सीधे रिंग सुनाई दे रही है। किसी भी चेतावनी या मैसेज की बाधा नहीं आ रही।

टेलीकॉम कंपनियों ने भी पुष्टि की है कि यह बदलाव सभी नेटवर्क्स (Airtel, Jio, Vi और BSNL) पर लागू हो चुका है।

 जनता की प्रतिक्रिया
  • अब कॉलिंग में कोई रुकावट नहीं आ रही, बहुत राहत मिली है” –सोनिया अग्रवाल, गुरुग्राम
  • चेतावनी ज़रूरी है, लेकिन रोज़ हर कॉल में नहीं” – राहुल मेहता, मुंबई

Related posts

देशभर में मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट, सरकार की टेस्टिंग से लोग हुए हैरान

admin

खेतों की बुवाई अटकी: खाद के लिए रीवा में किसानों की रातें सड़कों पर गुजरीं

admin

विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी का मामला सदन में गूंजा। पढ़िए पूरी खबर!

admin

Leave a Comment