30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बिलासपुर में छात्र की मौत नाले में बहा छात्र शव झाड़ियों में मिला, सरायपाली में युवक लापता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश ने एक और जान ले ली। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगवार में गुरुवार को 15 वर्षीय छात्र जितेंद्र पैकरा दोस्तों के साथ पास के नाले में नहाने गया था। बारिश से नाला उफान पर था, तभी तेज बहाव में वह बह गया। करीब चार घंटे की तलाशी के बाद उसका शव नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहाने गया, लौटकर नहीं आया..

📍 घटना स्थल: ग्राम रिंगवार, थाना रतनपुर

🕓 समय: गुरुवार दोपहर

👦 उम्र: 15 वर्ष

ग्रामीण बोले:

“हर साल ये नाला जानलेवा साबित होता है, कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाया गया।”

सरायपाली में जमीन निगली युवक को…

रक्सा गांव में मिट्टी धंसने से हादसा, SDRF-NDRF रेस्क्यू में जुटी । महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के रक्सा गांव में शुक्रवार को मिट्टी धंसने से एक युवक लापता हो गया। वह स्टॉप डैम के पास खड़ा था, अचानक ज़मीन धंसी और वह नीचे समा गया।

स्थानीय प्रशासन ने SDRF और NDRF को बुलाया है। 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

33 जिलों में अलर्ट:

  • मौसम विभाग की चेतावनी, अभी थमने वाली नहीं आफत
  • बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, कोरिया, जशपुर जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, सूरजपुर, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में नदियां उफान पर हैं। दर्जनों गांवों में पानी भर गया है, पुल-पुलिया बह चुके हैं और खेत जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने राहत शिविर और बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए हैं।

बाधित जिले: बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर

मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे भारी

हर ओर तबाही का मंजर

  • बिलासपुर: शव मिलने पर परिजनों की चीखें, ग्रामीणों की भीड़
  • सरायपाली: मिट्टी में धंसे युवक की तलाश में JCB और मैनुअल खोज
  • कोरबा: मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा
  • सूरजपुर: हाईवे जलमग्न, बसें रोकी गईं

 

Related posts

रायगढ़ में दर्दनाक अग्निकांड: घर में जिंदा जले बुजुर्ग दंपती, आग लगने की वजह की जांच शुरू

admin

कोरबा में CISF के 80 जवानों का बड़ा श्रमदान: 7 किमी क्षेत्र में सफाई अभियान, मूर्तियों की धुलाई से लेकर पार्क–सड़कों तक चमकाए

admin

“ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ा खुलासा: फर्जी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए देशभर में करोड़ों की ठगी, चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार”

admin

Leave a Comment