22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए घोटाला: चैतन्य बघेल की हिरासत बढ़ी”

छत्तीसगढ़ में सामने आए शराब घोटाले ने पूरे प्रशासन को हिला कर रख दिया है। इस घोटाले में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

मुख्य विवरण:

4 अगस्त 2025 को रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी चैतन्य बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी फर्जी रजिस्ट्री और जाली दस्तावेजों के ज़रिए की गई संपत्ति की डीलिंग के आधार पर की गई थी।

कोर्ट ने चैतन्य की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अब 18 अगस्त को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले उसकी पहली रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे कोर्ट लाया गया और फिर से जेल भेज दिया गया।

ईडी की कार्रवाई और प्रशासन की तैयारी:

ईडी की जांच में सामने आया कि चैतन्य ने फर्जी सॉल्वेंसी और दस्तावेज़ों के आधार पर वित्तीय धोखाधड़ी की। इस पूरे मामले में प्रशासन ने अदालत में पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की थी और पुलिस बल की निगरानी में उसे लाया गया।

Related posts

30 साल का अनुभव बना दीवार, सूचना आयोग की नियुक्ति पर लगी ब्रेक

admin

कांकेर CHC में कर्मचारियों का आंदोलन तेज, गिरफ्तारी नहीं होने से सेवाएं प्रभावित?

admin

IGKV पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के इस्तीफे की मांग तेज

admin

Leave a Comment