September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 13 वर्षीय छात्र पांच दिनों से लापता, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बिलासपुर ज़िले के भरारी गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ 13 वर्षीय छात्र चिन्मय सूर्यवंशी बीते पांच दिनों से लापता है। चिन्मय आठवीं कक्षा में पढ़ता है और पांच दिन पहले यह कहकर घर से निकला था कि वह खेलने जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने रतनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही के चलते चिन्मय के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने रतनपुर थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बच्चे की लापता होने की घटना ने पूरे गांव में तनाव और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों में भी डर और चिंता का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।

Related posts

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर मचा बवाल, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

admin

अंबिकापुर सहकारी बैंक घोटाला :28 करोड़ की हेराफेरी

admin

PNB में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन

admin

Leave a Comment