25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

1 जुलाई से बढ़ेगा बिजली बिल, नई दरें लागू; लेट फीस नियम में राहत से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रायपुर। 1 जुलाई 2026 से छत्तीसगढ़ में नई बिजली दरें लागू होने जा रही हैं, जिससे प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। नई टैरिफ के तहत बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट लगभग 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।

हालांकि बढ़ी हुई बिजली दरों के बीच उपभोक्ताओं को राहत भी दी गई है। अब बिजली बिल देर से जमा करने पर पूरे महीने का सरचार्ज नहीं लगेगा। नए नियम के अनुसार जितने दिन की देरी होगी, उतने दिनों के हिसाब से प्रतिदिन 0.04 प्रतिशत की दर से ही अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इस बदलाव से समय पर बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में राहत मिलेगी।

Related posts

बालोद में ASI की आत्महत्या: पुलिस बैरक में पंखे पर लटका मिला शव, दुर्ग के रहने वाले थे, आत्महत्या की वजह की जांच जारी

admin

रायपुर में धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप, तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत

admin

“MOTN सर्वे में छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय को बड़ी सफलता, बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर”

admin

Leave a Comment