July 31, 2026
The Defence
बड़ी खबर

नोएडा में मृत महिला के खाते में आए करोड़ों, बैंक और इनकम टैक्स विभाग में मचा हड़कंप”

नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक मृत महिला के बैंक खाते में अचानक 1 अरब रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर हो गई। यह मामला तब सामने आया जब महिला के बेटे ने अपनी माँ के मोबाइल पर एक भारी भरकम राशि का बैंक मैसेज देखा। जैसे ही उसे इस संदिग्ध ट्रांजेक्शन का अंदेशा हुआ, वह तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में पहुँचा।

बैंक कर्मचारियों ने जांच के बाद पाया कि मृत महिला के खाते में अत्यधिक रकम आ चुकी है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उस खाते को फ्रीज कर दिया। बैंक ने इस असामान्य ट्रांजेक्शन की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है।

इस पूरी घटना ने ना केवल बैंक अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया, बल्कि इनकम टैक्स विभाग भी इस रकम के स्रोत को लेकर उलझन में पड़ गया है। यह अब एक गंभीर जांच का विषय बन चुका है कि इतनी बड़ी राशि आखिरकार किसने और क्यों ट्रांसफर की, वह भी एक मृत व्यक्ति के खाते में।

अब इस मामले की पड़ताल बैंक और टैक्स विभाग मिलकर कर रहे हैं, ताकि इस रहस्यमयी ट्रांजेक्शन की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Related posts

23 लाख छात्रों को झटका: NEET 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच

admin

नोएडा में फर्जी पुलिस कार्यालय का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

admin

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को गहरा सदमा: बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, स्कीइंग हादसे के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

admin

Leave a Comment