September 6, 2026
The Defence
देश विदेशबड़ी खबर

ड्रोन से दहशत का नया दौर: सांबा में दो मार गिराए, जालंधर-होशियारपुर में धमाकों से हड़कंप

जम्मू के सांबा सेक्टर में रविवार देर रात एक बार फिर ड्रोन की घुसपैठ हुई। भारतीय सुरक्षा बलों ने चौकसी दिखाते हुए दो ड्रोन मार गिराए। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में रहस्यमयी 5 से 7 धमाकों की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया।

जालंधर में भी आसमान में संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए, जिसके बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों के तुरंत बाद बिजली चली गई और मोबाइल नेटवर्क भी कमजोर हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन भेजे जा रहे हैं, जो सीमावर्ती इलाकों में हथियार और विस्फोटक गिराने की कोशिश में हैं। बीएसएफ और वायुसेना की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया, लेकिन इस तरह की घटनाएं फिर से बड़े हमले की आशंका जगा रही हैं।

Related posts

बिलासपुर में ASI ने फरियादी को पीटा, पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

अब घर बैठे मिलेगा धान बेचने का टोकन: ‘तुहर टोकन’ ऐप लॉन्च

admin

आधी रात बना मौत का मंजर! प्लास्टिक गोदाम की आग ने सोते-सोते 3 जिंदगियां छीन लीं

admin

Leave a Comment