20.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
देश विदेश

प्रधानमंत्री मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संदेश

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है और सीजफायर के बाद सीमाओं पर तनाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की रणनीति, परिणाम और आगे की कूटनीतिक दिशा पर देशवासियों से सीधे संवाद करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: कैसे भारतीय सेना ने एक ही रात में 4 आतंकी लॉन्चपैड तबाह किए और सियालकोट व बहावलपुर में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया।

सीमा पर वर्तमान हालात: जम्मू, पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर सेना की तैनाती और हाई अलर्ट की जानकारी साझा की जा सकती है।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश: मोदी पाकिस्तान को चेतावनी के साथ स्पष्ट कर सकते हैं कि भारत की सहनशक्ति की सीमा अब पार हो चुकी है।

जनता से एकजुटता की अपील: देश में शांति और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की जा सकती है, ताकि देश भीतर से मजबूत रहे।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन कई मायनों में निर्णायक हो सकता है, क्योंकि यह न केवल सुरक्षा बल्कि चुनावी रणनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को भी प्रभावित करेगा।

Related posts

चीन का ‘जल जाल’: ब्रह्मपुत्र पर बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा डैम, भारत के दरवाज़े पर मंडरा रहा जल संकट का साया

admin

नेपाल में उबाल: पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, ओली ने छोड़ी कुर्सी; राष्ट्रपति पर भी इस्तीफे का दबाव

admin

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का 20 साल बाद निधन: कोमा में बीता आधा जीवन, 15 साल की उम्र में हादसे ने छीनी थी चेतना

admin

Leave a Comment