33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

हरियाली का संकल्प… नवा रायपुर में नारियल पौधा लगाकर CM और कृषि मंत्री ने दी पर्यावरण बचाने की मिसाल

रायपुर | नवा रायपुर के सेंट्रल पार्क में सोमवार को एक खास नजारा देखने मिला, जब देश और राज्य के शीर्ष नेता नारियल का पौधा लेकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते दिखे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद नारियल का पौधा लगाया। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी थे।

कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक स्पष्ट संदेश था—”वृक्ष ही जीवन हैं।” शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि वे इसे जनांदोलन बनाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित छत्तीसगढ़ का सपना जनभागीदारी से ही साकार होगा। राज्य सरकार वृक्षारोपण को एक बड़े सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, कृषि संचालक राहुल देव और उद्यानिकी संचालक एस. जगदीशन भी उपस्थित थे। पूरा आयोजन नवा रायपुर को हराभरा बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

Related posts

देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस संकट, सप्लाई प्रभावित होने से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर मंडराया संकट

admin

रीवा से दिल्ली तक अब आसमान की राह: सीएम ने हरी झंडी दिखाकर उड़ाई पहली फ्लाइट, विकास की नई उड़ान भरी विंध्य

admin

मासूम की दरिंदगी पर न्याय का कठोर फैसला: दोषी को फांसी, कोर्ट बोली– समाज की आत्मा को झकझोरने वाला अपराध

admin

Leave a Comment