मुंबई. शेयर बाजार में आज अचानक तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1200 अंक टूटकर 81,250 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 300 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।
कल ही बाजार ने 2975 अंकों की जोरदार छलांग लगाई थी, लेकिन आज की गिरावट ने उस तेजी को पूरी तरह धुंधला कर दिया।
विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में यह गिरावट ग्लोबल मार्केट्स में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और राजनीतिक अनिश्चितता के चलते आई है।
बैंकिंग, ऑटो, मेटल और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। HDFC Bank, Tata Motors, Infosys और Reliance जैसे दिग्गज स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही।
