30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
Uncategorized

बैडमिंटन खेलते-खेलते युवक की संदिग्ध मौत: खेल के दौरान लिया आराम, फिर अचानक गिरा; हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर | राजधानी रायपुर में खेल के मैदान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बैडमिंटन खेलते वक्त एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। शुरुआती आशंका हार्ट अटैक की बताई जा रही है।

घटना रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके की है, जहां रोजाना की तरह कुछ युवक बैडमिंटन खेल रहे थे। मृतक की पहचान प्रवेश वर्मा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, खेल के दौरान प्रवेश ने थोड़ी देर के लिए मैदान के किनारे बैठकर आराम करना चाहा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर लुढ़क गया। साथी खिलाड़ियों ने जब देखा तो तुरंत उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश था।

प्रवेश को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों के मुताबिक, प्रवेश पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं था। वह फिटनेस को लेकर सजग था और नियमित रूप से खेल-कूद करता था। इस घटना से उसके मित्र और क्षेत्रवासी गहरे सदमे में हैं।

Related posts

भिलाई में वीआईपी मूवमेंट के दौरान अफरा-तफरी: अचानक सामने आए भक्त से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की गाड़ियाँ टकराईं

admin

IRCTC घोटाला: लालू यादव सहित आरोपियों पर 23 जुलाई को फैसला, हो सकती है 7 साल की सजा

admin

क्या 2000 से ज़्यादा बीएड उम्मीदवारों को दोबारा मिलेगी सरकारी नौकरी?

admin

Leave a Comment