36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फ्लाई ऐश से तबाही: खरोरा, तिल्दा और आरंग में जीवन बेहाल, बच्चे-मवेशी तक संकट में

लगातार बारिश के बीच खरोरा, तिल्दा और आरंग क्षेत्र में फ्लाई ऐश की बेतरतीब डंपिंग ने ग्रामीणों की ज़िंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। सड़कें, खेल मैदान और खेत – सब इस राख से पट गए हैं। पानी के साथ बहकर यह फ्लाई ऐश नालियों में भर रही है और गांवों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

गांवों की गलियों से लेकर बच्चों के मैदान तक फ्लाई ऐश फैला
गांवों में खेल रहे बच्चों के मैदानों पर भी राख बिछ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी इसमें फंसकर घायल हो रहे हैं। पहले सिर्फ खेतों में डंपिंग होती थी, अब गांवों के अंदर पक्की सड़कों पर भी फ्लाई ऐश फेंकी जा रही है।

भूजल में भी घुल रहा जहर
पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेताया है कि फ्लाई ऐश में मौजूद रासायनिक तत्व धीरे-धीरे भूजल में मिल रहे हैं। धीवरा, माठ, बंगोली, कोटा और मुरा जैसे गांवों में हैंडपंप और कुओं का पानी अब पहले जैसा नहीं रहा।

प्रशासन पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से फ्लाई ऐश की डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने और नियमानुसार निपटान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली का संकट बन चुका है।

Related posts

NEET 2025 में छत्तीसगढ़ का दबदबा: भिलाई के दर्शित जैन स्टेट टॉपर, 43718 में से 22261 छात्र क्वालिफाई

admin

एडिटेड वीडियो विवाद पर सियासत तेज, CM साय के बयान से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

admin

लापरवाही ने छीनी मासूम की जान: खुले सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत

admin

Leave a Comment