April 18, 2026
The Defence
अन्य

देश में कोरोना की वापसी: नवजात से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में, एक्टिव केस 1800 पार, 8 महीने की बच्ची ICU में

देश में कोरोना एक बार फिर दस्तक दे रहा है। फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 1,828 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाला मामला गुजरात से आया है, जहां जन्म के महज एक दिन बाद ही एक नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक 8 महीने की बच्ची को गंभीर हालत में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और गुजरात से रिपोर्ट हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि नए वैरिएंट से बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि लक्षण नजर आते ही जांच कराएं और मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन फिर से शुरू करें।

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण सिर उठा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 1,828 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। चिंता की बात ये है कि इस बार बच्चे भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

गुजरात से चौंकाने वाला मामला:

गुजरात में एक महिला ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया, डॉक्टरों ने रूटीन जांच में उसका कोविड टेस्ट भी करवाया। हैरानी की बात यह रही कि महज एक दिन के नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर इस बात की जांच कर रहे हैं कि मां से संक्रमण बच्चे में गया या अस्पताल के किसी संपर्क से।

 8 महीने की बच्ची ऑक्सीजन सपोर्ट पर:

एक अन्य गंभीर मामला भी गुजरात से सामने आया है, जहां 8 महीने की बच्ची को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया। जब कोरोना टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर ICU में शिफ्ट किया गया है।

तेजी से बढ़ रहे केस, बड़े राज्यों में सतर्कता:

महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, दिल्ली और कर्नाटक जैसे राज्यों में नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।

डॉक्टर्स की राय:

डॉक्टरों का कहना है कि ये वायरस का नया सब-वैरिएंट हो सकता है, जो बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। हल्के बुखार और खांसी से शुरुआत होती है, लेकिन तेजी से फेफड़ों पर असर डालता है।

सरकार की एडवाइजरी:

लक्षण दिखते ही टेस्ट कराएं।

बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत।

भीड़भाड़ से बचें, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

Related posts

27 साल का हुआ गूगल: स्पेलिंग की गलती से पड़ा नाम ‘GOOGLE’, ऐसे दिलचस्प किस्सों से भरा है सफर

admin

राजा-सोनम हत्याकांड में नया मोड़: अलका बनी पुलिस जांच की कड़ी, मिस्ट्री गर्ल से जुड़ा बड़ा राज़”

admin

एक्सिओम-4 मिशन की उलटी गिनती रुकी: मौसम ने फिर डाला अड़ंगा, शुभांशु शुक्ला 11 जून को ISS के लिए भरेंगे उड़ान

admin

Leave a Comment