24.5 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

RCB की जीत बनी मातम की वजह: बेंगलुरु में जश्न के दौरान भगदड़, 11 की मौत, 33 घाय

RCB की ऐतिहासिक जीत पर बेंगलुरु में आयोजित जश्न उस वक्त मौत का मंजर बन गया जब भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या हुआ था?
बेंगलुरु के एम.जी. रोड पर स्थित एक ओपन ग्राउंड में मंगलवार रात RCB की जीत के बाद हजारों फैंस इकट्ठा हो गए। DJ, आतिशबाज़ी और लाइव स्क्रीन्स के साथ पूरा माहौल जश्न में डूबा हुआ था। लेकिन जैसे ही स्टेज की ओर धक्का-मुक्की शुरू हुई, स्थिति हाथ से निकल गई।

कैसे मची भगदड़?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने आगे जाने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और कई फैंस कुचले गए। कुछ मिनटों में चीख-पुकार मच गई और माहौल मातमी बन गया।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल:
पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद तो थे, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। भीड़ नियंत्रण की कमी और आयोजन की लचर प्लानिंग इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

RCB ने जताया शोक:
RCB की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख जताया।

:
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख और घायलों को ₹2 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।

Related posts

सोते-सोते कर दिया अरबों का ट्रांसफर, बैंक में मचा हड़कंप!

admin

हांगकांग आग त्रासदी: ताई पो कॉम्प्लेक्स में 94 की मौत, 280 से अधिक लापता; सरकार ने क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन शुरू किया

admin

बारिश से बर्बाद खरीफ फसल, किसानों ने सरकार पर ठोका लापरवाही का आरोप; कांग्रेस नेता सौंपेंगे ज्ञापन!

admin

Leave a Comment