33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर की बेटी डॉ. अंजली ने लहराया परचम: मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का ताज जीता, अब मिस यूनिवर्स इंडिया की राह पर

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डॉ. अंजली पवार ने मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पेशे से डेंटिस्ट और मेडिटेशन टीचर डॉ. अंजली अब मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वे “आर्ट ऑफ लिविंग” की ट्रेंड मेडिटेशन ट्रेनर भी हैं और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य व आत्म-कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में हुआ था, जिसमें तीन राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मॉडर्न महिला” की नई पहचान बनीं डॉ. अंजली

वारासेओनी (महाराष्ट्र) में जन्म, रायपुर को कर्मभूमि बनाया। डेंटल सर्जन की डिग्री के बाद मेडिटेशन ट्रेनर बनीं। आत्मविश्वास और प्रेजेंस ऑफ माइंड से जूरी का दिल जीता। परंपरा और आधुनिकता का मेल बना उनकी पहचान। अब “मिस यूनिवर्स इंडिया 2025” की तैयारी शुरू।

प्रतियोगिता में क्या था खास?

  • राउंड्स: पारंपरिक परिधान, इवनिंग गाउन, कॉन्फिडेंस Q&A
  • जजमेंट: कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और सामाजिक दृष्टिकोण पर
  • आयोजक: मिस यूनिवर्स इंडिया संस्था द्वारा छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड प्रतियोगिता संयुक्त रूप से आयोजित।

अब आगे क्या?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता की विजेता भारत की ओर से थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 में हिस्सा लेगी।

अंजली की तैयारी शुरू — रैंप वॉक, पब्लिक स्पीकिंग, सोशल इश्यू प्रेजेंटेशन पर फोकस

Related posts

शादी का जश्न पड़ा भारी: बिलासपुर के मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग से 40 लोग बीमार

admin

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस कार्रवाई के बाद नगर निगम ने गिराया आरोपी का अवैध निर्माण

admin

रक्षा मंत्री से मुलाकात में सीएम विष्णुदेव साय ने रखी बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार और सेना भर्ती रैलियों की मांग

admin

Leave a Comment