September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अरविंद नेताम से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सामाजिक सरोकारों, आदिवासी विकास, पर्यावरण संरक्षण और नक्सलवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्री नेताम की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति को “छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात” बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और आपसी समरसता को बढ़ावा देने में बेहद कारगर होते हैं।

भेंट के दौरान अरविंद नेताम ने बताया कि संघ के कार्यक्रम में उन्होंने नक्सलवाद, मतांतरण, पर्यावरणीय असंतुलन और आदिवासी समाज की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने मंच से साफ कहा था कि “नक्सलवाद और मतांतरण जैसी समस्याओं का समाधान केवल सरकार से नहीं, बल्कि समाज और संघ के साझा प्रयासों से ही संभव है।”

श्री नेताम ने केंद्र सरकार की नक्सलवाद के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास तभी सफल होगा जब इसे पूरी तरह जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास में स्थानीय समुदाय की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण की बजाय लीज़ आधारित मॉडल को बढ़ावा देने की बात दोहराई, जिससे आदिवासियों की आजीविका और अधिकार सुरक्षित रहें। साथ ही, आदिवासी डिलिस्टिंग आंदोलन पर भी चर्चा करते हुए राज्य और केंद्र सरकार से इस पर ठोस और स्थायी कानून लाने की मांग की।

Related posts

“पड़ोसी की हैवानियत: जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, पति पर भी चला वार”

admin

क्या पेयजल योजनाओं में लापरवाही अब पड़ेगी भारी? मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश!

admin

रायगढ़ में 25 हाथियों का दल सड़क पर उतरा, सुरक्षा के लिए कुछ देर रोका गया ट्रैफिक

admin

Leave a Comment