July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का नया टाइम टेबल लागू: अब गर्मी में सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

छत्तीसगढ़ शासन ने इस साल फिर एक छात्रहितैषी निर्णय लेते हुए प्रदेशभर के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। 16 जून 2025 से सभी शासकीय, अशासकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षाएं अब सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही संचालित होंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।

गौरतलब है कि इस समय राज्य में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के चलते छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण, शासन ने समय परिवर्तन का निर्णय लिया है, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकें और गर्मी की मार से बचे रहें।

यह आदेश खासकर उन इलाकों में और भी जरूरी हो जाता है, जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। छोटे बच्चे और प्राथमिक कक्षाओं के छात्र गर्मी से ज्यादा प्रभावित होते हैं, इसलिए उनके लिए यह बदलाव काफी राहत भरा साबित हो रहा है।

इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 23 जून 2025 से विद्यालयों का संचालन पुनः सामान्य समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। तब तक सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे के बीच ही अपनी गतिविधियां संचालित करेंगे।

 

Related posts

नक्सल मोर्चे पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी, रायपुर में अमित शाह की मैराथन बैठक

admin

कोरबा में CISF के 80 जवानों का बड़ा श्रमदान: 7 किमी क्षेत्र में सफाई अभियान, मूर्तियों की धुलाई से लेकर पार्क–सड़कों तक चमकाए

admin

पिकनिक पार्टी में क्या हुआ था तन्नू किन्नर के साथ? विवाद के बाद गई जान, कई लोग हिरासत में

admin

Leave a Comment