September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा: कई जिलों में अलर्ट जारी”

 

छत्तीसगढ़ में मानसून आखिरकार दस्तक दे चुका है। सबसे पहले इसकी आहट दुर्ग जिले में सुनाई दी, जहां झमाझम बारिश के साथ मौसम ने अचानक करवट ली। इसके साथ ही राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं।

राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कोरबा, रायगढ़, मुंगेली जैसे जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आसमान में लगातार बादलों की गड़गड़ाहट और चमकती बिजली से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

बारिश की शुरुआत के साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया, जिससे गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित होता दिख रहा है।

 

Related posts

स्कूलों में स्टंट और लापरवाही पर सख्ती, विदाई समारोह व कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल अनिवार्य

admin

“MOTN सर्वे में छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय को बड़ी सफलता, बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर”

admin

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: हर अधिकारी रहेगा जनता के जवाबदेह

admin

Leave a Comment