July 22, 2026
The Defence
देश विदेश

91 KM सिर्फ 50 मिनट में: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बना पूर्वांचल की रफ्तार”

उत्तर प्रदेश में अधुनातन सड़क नेटवर्क के निर्माण की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे ने अपना स्थान बना लिया है। यह एक्सप्रेस-वे अब आम जनता के लिए यात्रा को तेज, सुगम और सुविधाजनक बना रहा है। गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा जो पहले जाम, खराब सड़कों और धीमी रफ्तार के कारण 6 से 7 घंटे तक खिंच जाती थी, वह अब केवल 3 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 91 किलोमीटर है, जिसे महज 50 मिनट में पार किया जा सकता है। यह सड़क परियोजना आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, और अंततः लखनऊ को आपस में जोड़ती है। इससे न केवल आम लोगों को फायदा मिलेगा, बल्कि व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी तेज़ी मिलेगी।

इस हाईवे का निर्माण उच्च गुणवत्ता की तकनीक से किया गया है। चौड़ी सड़कों के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा इंतज़ाम, पुल-पुलियों का समुचित निर्माण और मौसम की अनुकूलता को देखते हुए इसका डिज़ाइन तैयार किया गया है। ड्रोन वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि यह एक्सप्रेस-वे किसी इंटरनेशनल हाईवे जैसा अनुभव देता है।

इस लिंक एक्सप्रेस-वे से न सिर्फ गोरखपुर और लखनऊ के बीच की दूरी घटेगी, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार मिलेगी। इससे मेडिकल, एजुकेशन और रोजगार के लिए लखनऊ जाने वालों को बहुत राहत मिलेगी।

Related posts

NMIA पर क्रिसमस से उड़ानें शुरू: अकासा की पहली फ्लाइट दिल्ली से, इंडिगो 10 शहरों को जोड़ेगी; 2026 तक 9 करोड़ यात्रियों की क्षमता

admin

कैमरे के सामने हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’, PM मोदी बोले- अब कोई सबूत न मांगे; पाकिस्तान ने खुद दिखाया आतंक का सच

admin

17 साल का इंतजार खत्म: RCB ने पहली बार जीता IPL, कोहली की आंखों में खुशी के आंसू

admin

Leave a Comment