September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर सूटकेस मर्डर: रिश्तों की आड़ में साजिश, प्रॉपर्टी के लिए पति की निर्मम हत्या

रायपुर में हुए सूटकेस मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामले का खुलासा होते ही यह साफ हो गया कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि गहरी साजिश और लालच की खौफनाक कहानी है। मृतक युवक की पहचान अर्पित शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी लाश एक सूटकेस में बंद कर सीमेंट से प्लास्टर कर दी गई थी।

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे कारण प्रॉपर्टी को हड़पने की मंशा थी। पुलिस की जांच में यह तथ्य उभरा कि इस पूरे खेल की सूत्रधार खुद मृतक की पत्नी निकली, जो हत्या के बाद आराम से सोशल मीडिया पर “दुनिया मेरी आंखों से देखो” जैसी भावनात्मक पोस्ट डालती रही। एयरपोर्ट पर जब उसे देखा गया, तो वह अपना चेहरा छुपाती नजर आई, लेकिन कैमरे और कानून की नजरों से नहीं बच सकी।

पुलिस ने जब मामले की तह तक जाना शुरू किया, तो पाया गया कि मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक थी और उसके नाम कई संपत्तियां थीं। इन्हीं संपत्तियों पर कब्जे की नीयत से यह खौफनाक साजिश रची गई। पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अर्पित की गला रेतकर हत्या की, और फिर उसके शव को सूटकेस में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

लेकिन जब इलाके में बदबू फैलने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ और गार्ड को सूचना दी गई, जिससे यह गुत्थी खुली। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Related posts

सोनाबेड़ा अभ्यारण्य में CRPF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

admin

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: दंतेवाड़ा–बीजापुर बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, 2 घायल; हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

admin

रहस्यमयी मौत ने बढ़ाई सनसनी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में मिली युवक की लाश: शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस ने जांच शुरू की

admin

Leave a Comment