24.5 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“पुलिस ने दफनाया ‘अज्ञात शव’, परिजनों ने पहचाना तो JCB से खुदवानी पड़ी कब्र”

24 जून 2024 को रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मृतक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिले।

असफल पहचान के बाद, नियमानुसार 26 जून को शव को अमासिवनी मुक्तिधाम में दफना दिया गया। पुलिस ने इसे ‘अज्ञात शव’ मानकर पोस्टमार्टम और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।

परिजनों की पहचान और कार्रवाई

28 जून को मृतक के परिजन बिलासपुर के तखतपुर से रायपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मृतक के कपड़ों व तस्वीरों से उसकी पहचान चंद्रभूषण साहू (38 वर्ष) के रूप में की।

इसके बाद उन्होंने शव को वापस पाने की मांग की। प्रशासन से SDM की अनुमति लेकर JCB मशीन की मदद से कब्र खुदवाई गई और शव को निकालकर परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस और प्रशासन का पक्ष

पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए। शव के पास कोई मोबाइल या दस्तावेज नहीं था। आसपास के थानों को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शव की पहचान न होने पर नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया था। जब परिजन आए, तो सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शव सौंप दिया गया।

 

Related posts

तमनार में उग्र भीड़ का कहर, महिला आरक्षक से बदसलूकी पर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

admin

स्मार्ट मीटर पर सियासत गरम, कांग्रेस ने लगाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के पोस्टर

admin

“रायपुर में सूदखोर के घर छापे के दौरान बवाल: पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ा, दो महिलाएं गिरफ्तार”

admin

Leave a Comment