18 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर की सड़कें बनीं नहर, रिंग रोड पर फटी पाइप से बह रहा हजारों लीटर पानी

रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 पर शनिवार को बिना बारिश के ही सड़कें जलमग्न हो गईं। इसका कारण बारिश नहीं, बल्कि जल आपूर्ति लाइन का अचानक फटना रहा। पाइप फटने के बाद बीते आधे घंटे से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे न सिर्फ जल की बर्बादी हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब रिंग रोड नंबर-1 पर मुख्य पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन में लीकेज के कारण तेज़ दबाव से पानी सड़क पर फैलने लगा। देखते ही देखते सड़क का बड़ा हिस्सा पानी से भर गया और यातायात प्रभावित होने लगा। दोपहिया वाहन चालक और राहगीर कीचड़ और बहते पानी में फिसलने से बाल-बाल बचे।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने संबंधित जल विभाग को इस बारे में तत्काल सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पाइपलाइन की मरम्मत शुरू नहीं हो पाई थी। पानी यूं ही बहता रहा, जिससे हजारों लीटर पीने योग्य जल व्यर्थ चला गया।

यह मामला न सिर्फ नगर निगम की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि शहर के जल प्रबंधन की गंभीर खामियों की भी ओर इशारा करता है। पानी की लगातार हो रही बर्बादी ने जल संकट और संसाधनों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

भारत की जीत से रायपुर में जश्न का माहौल: स्टेडियम से सड़कों तक उमड़ा क्रिकेट प्रेम

admin

GST विभाग में बड़ा बदलाव: शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर

admin

मानसून सत्र से पहले आज अहम कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर रहेगी सरकार की मुहर

admin

Leave a Comment