छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवक का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में एक कोबरा सांप को पकड़ लिया और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। इस दौरान उसने लोगों के सामने डांस भी किया।
जानकारी के अनुसार, कोबरा ने युवक को कई बार डसा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से भी वह भाग निकला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चिंता का माहौल है।
