33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

संतोषी नगर में अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: नोटिस के बाद भी नहीं माने दुकानदार, निगम ने चलाया बुलडोजर, 4 दुकानें जमींदोज

रायपुर। नगर निगम की सख्ती अब जमीन पर नजर आने लगी है। संतोषी नगर इलाके में मंगलवार को निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया। खास बात यह रही कि जिन दुकानों को तोड़ा गया, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बंद करने को कहा गया था। बावजूद इसके निर्माण कार्य बदस्तूर जारी था।

मंगलवार सुबह निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की गड़गड़ाहट के साथ एक-एक कर चारों दुकानें गिरा दी गईं। स्थानीय लोग इस कार्रवाई को देखकर चौंक गए, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। निगम अफसरों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण अब नहीं चलने दिया जाएगा।

निगम अधिकारी बोले:

“हमने सभी को पहले नोटिस दिया था। इसके बावजूद अगर कोई नियम तोड़ेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

मुख्य बिंदु:

  • निगम ने 4 अवैध दुकानों को ढहाया
  • पहले नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी
  • निर्माण कार्य नोटिस के बाद भी जारी था
  • पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Related posts

गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राष्ट्रभक्ति की साइकिल गूंज: सेना, नागरिकों और युवाओं ने मिलकर रचा एकता का संदेश

admin

धान खरीदी की मांग पर AAP का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 28 फरवरी तक तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर चक्काजाम

admin

लद्दाख के पूर्व सांसद सेरिंग का 6 दिवसीय दौरा: छत्तीसगढ़ में BJP संगठन को देंगे SIR की ट्रेनिंग

admin

Leave a Comment