नई दिल्ली। भारत के गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों ने Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी की ओर वापसी की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। नासा के मुताबिक, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का हैच आज, 14 जुलाई 2025 को दोपहर 2:50 बजे (IST) बंद हो चुका है। आज स्पेसक्राफ्ट ISS से अनडॉक करेगा। 23 घंटे के सफर के बाद, यह 15 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 3:00 बजे (IST) प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट के पास स्प्लैशडाउन के साथ लैंड करेगा।
मिशन में शामिल चैंपियंस
शुभांशु के साथ इस मिशन में पैगी व्हिटसन (मिशन कमांडर, अमेरिका), स्लावोज उज़नांस्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड), और टिबोर कापु (हंगरी) शामिल हैं। 18 दिन के मिशन में चालक दल ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें माइक्रोग्रैविटी में हड्डियों और मांसपेशियों पर शोध, माइक्रोएल्गी की खेती, और AI-आधारित टेलीमेट्रिक हेल्थ स्टडी शामिल हैं। ये प्रयोग न केवल भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों बल्कि पृथ्वी पर स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए भी गेम-चेंजर साबित होंगे।

कैसे होगी वापसी: ये रहेगा पूरा प्रोसेस
-
हैच लॉक हुआ: स्पेस स्टेशन से रवाना होने से पहले स्पेसक्राफ्ट का हैच (दरवाज़ा) पूरी तरह सील कर दिया गया है, जिससे अब यह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
-
क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सफर: स्पेसएक्स का Crew Dragon कैप्सूल इन एस्ट्रोनॉट्स को लेकर रवाना हुआ है।
-
स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग): 23 घंटे बाद ये कैप्सूल अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में लैंड करेगा। इसे ‘स्प्लैशडाउन’ कहा जाता है।
-
पैराशूट सिस्टम करेगा ब्रेक: वायुमंडल में तेज़ी से प्रवेश के बाद 4 पैराशूट खुलेगा और लैंडिंग को स्मूद बनाया जाएगा।
-
रफ्तार होगी 28,000 किमी/घंटा: पृथ्वी की ओर लौटते समय कैप्सूल की रफ्तार करीब 28,000 किमी/घंटा रहेगी।
भारत के लिए ऐतिहासिक पल
शुभांशु भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने ISS पर कदम रखा। उनके इस मिशन ने इसरो के गगनयान मिशन 2027 के लिए महत्वपूर्ण डेटा और अनुभव प्रदान किया है। इसरो प्रमुख ने कहा, “शुभांशु की उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष सपनों को नई उड़ान दे रही है।”
लखनऊ में उत्साह, परिवार ने की पूजा
लखनऊ में शुभांशु के परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भगवान शिव की पूजा की। उनकी मां ने भावुक होते हुए कहा, “हमारा बेटा देश का सिर ऊंचा कर रहा है।” शुभांशु ने अंतरिक्ष से भारत की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें हिमालय और गंगा का मनमोहक नजारा देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
