30.2 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
बड़ी खबर

SBI की शाखाएं लगातार 6 दिन रहेंगी बंद, कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों ग्राहक प्रभावित

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की शाखाएं 23 मई से 28 मई तक लगातार 6 दिनों के लिए बंद रहेंगी। 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। वहीं 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

हड़ताल का ऐलान ‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने किया है। यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने नई भर्ती, प्रमोशन, पेंशन, सुरक्षा व्यवस्था और वेतन से जुड़ी कई मांगें रखी हैं।

यूनियन ने यह भी कहा कि कई शाखाओं में हथियारबंद गार्ड की कमी है और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती वर्षों से रुकी हुई है। इसके अलावा NPS और सैलरी में असमानता को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है। लगातार छह दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और शाखा संबंधी कामों में परेशानी हो सकती है।

Related posts

अमेरिका ने छत्तीसगढ़ को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी: US बोला- यहां जाने से पहले दो बार सोचें; भूपेश बघेल ने कहा- ‘क्या यही है अमृतकाल?’

admin

अनुभवी अधिकारी शिरीष चंद्र मूर्ति बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर, संभालेंगे 9 अक्टूबर से जिम्मेदारी

admin

गोरखपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक: कार से उतरते ही सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, नगर निगम सुपरवाइजर सस्पेंड

admin

Leave a Comment