July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बरसात में भी नहीं रुकी कार्रवाई: अबूझमाड़ में छह नक्सली मारे गए, हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 18 जुलाई को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों से आमना-सामना हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया।

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई जब क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। आमतौर पर इस मौसम में नक्सली अधिक सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन ऑपरेशन मानसून के तहत सुरक्षाबल भी पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर व्यापक सर्च अभियान चलाया, जो अब भी जारी है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें AK-47, SLR जैसी स्वचालित राइफलें शामिल हैं। साथ ही विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है और क्षेत्र में नक्सल प्रभाव को कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related posts

देवेंद्र ने दिखाई छत्तीसगढ़ की ताकत: बिना कोचिंग बने इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट, खुद से सीखी अंग्रेजी और अफसर बनने का सलीका

admin

दिल की 4 नसें 100% ब्लॉक थीं, बड़े अस्पतालों ने हाथ खड़े किए: अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने की सफल एंजियोप्लास्टी, मरीज को मिली नई जिंदगी

admin

CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला: 100 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन में अनवर ढेबर गिरफ्तार

admin

Leave a Comment