September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

भारतनेट घोटाले में नया खुलासा: टाटा को बचाने बनाई गई नई कंपनी, 275 करोड़ की डील”

भारतनेट फेज-2 परियोजना में एक और बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने का ठेका दिया गया था। लेकिन कंपनी ने तय समय सीमा में काम पूरा नहीं किया, जिसके चलते उस पर 12% का जुर्माना लगाया गया।

पहले तो यह जुर्माना हर बिल से काटा गया और करीब 28 करोड़ रुपये वसूल भी लिए गए। लेकिन बाद में अधिकारियों ने न सिर्फ टाटा से जुर्माना हटाया, बल्कि यह रकम भी वापस कर दी गई। यहीं से शुरू होती है एक नई कहानी।

मार्च 2019 में एक नई कंपनी बनाई गई — गैलेक्सी सेनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GSPL)। यह कंपनी सिर्फ छह महीने पुरानी थी, लेकिन उसे 10 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का बड़ा ठेका दे दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस कंपनी को टाटा प्रोजेक्ट्स से सीधे 275 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया।

सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी रकम और ज़िम्मेदारी एक नई कंपनी को किस आधार पर सौंपी गई? क्या यह पूरी योजना टाटा पर लगे जुर्माने से बचने के लिए बनाई गई थी?

Related posts

गुवाहाटी में CM सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या के किए दर्शन

admin

रीवा से दिल्ली तक अब आसमान की राह: सीएम ने हरी झंडी दिखाकर उड़ाई पहली फ्लाइट, विकास की नई उड़ान भरी विंध्य

admin

बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या

admin

Leave a Comment